आगरा: थाना कमला नगर अंतर्गत शांति नगर में चोरो ने एक घर मे चोरी करने के बाद लगाई आग,कारोबार के काम से विदेश गया था परिवार
Agra, Agra | Mar 21, 2024 आगरा में चोरो के हौसले बुलंद हैं। कमला नगर के शांतिनगर में शातिर चोरो ने एक कारोबारी के घर को निशाना बनाया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद घर मे आग भी लगा दी। चोर घर से महंगे कपड़े,कीमती जेवरात और कैश ले गए हैं। थाना कमला नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरो की तलाश शुरू कर दी हैं। घटना के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई हैं।