आगरा: आगरा कैंट स्टेशन पर क्यू आर और यूपीआई से टिकट खरीदने की व्यवस्था शुरू,जानकारी देती पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव
Agra, Agra | Mar 21, 2024 आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेलवे की तरफ से क्यूआर कोड और यूपीआई के माध्यम से टिकट खरीदने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की गई है। ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए अलग खिड़की बनाई गई हैं। जिस पर यात्री क्यू आर कोड और यूपीआई के माध्यम से टिकट किराए का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा यह सुविधा पार्किंग,कैफे और कैंटीन पर भी उपलब्ध हैं।