आगरा: थाना सदर बाजार पुलिस और ANTF टीम ने पकड़े तीन अफीम तस्कर,60 लाख की अफीम बरामद,जानकारी देते डीसीपी सिटी सूरज राय
Agra, Agra | Mar 21, 2024 आगरा की थाना सदर पुलिस और ANTF टीम ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 6 किलो 120 ग्राम अफीम बरामद की गई है। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹60 लाख रुपए के आसपास है। आरोपियों का नाम माता प्रसाद,मनोज और श्याम हैं। आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल,तीन मोबाइल,1 पेन कार्ड और आधार कार्ड बरामद किया गया हैं।