8वीं के छात्र की बेबाक बात सुनकर भावुक हुए DM, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश
.
#लखीमपुर खीरी। तहसील दिवस में उस समय भावुक और प्रेरणादायक पल देखने को मिला, जब गोटैय्याबाग निवासी 8वीं कक्षा का एक छात्र अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी के सामने पहुंचा। बच्चे ने बताया कि उसके घर पर चाचा-चाची ने ताला लगा रखा है और उसकी मां दूसरों के घरों में काम करके परिवार का पालन-पोषण करती है। उसने डीएम से घर का ताला खुलवाने की गुहार लगाई।
बच्चे की बात सुनकर जिलाधिकारी ने कोतवाल को निर्देश देते हुए कहा, "बच्चे का काम देख लो।" इस पर छात्र ने तुरंत बेबाकी से जवाब दिया, "दिखवा नहीं, कहिए ताला खुलवा दें।" बच्चे की मासूम लेकिन स्पष्ट बात सुनकर वहां मौजूद अधिकारी और लोग भी प्रभावित हो गए। डीएम ने तत्काल मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
-पूरा वीडियो देखिए...
Hardoi, Hardoi | Jul 18, 2026