शहीद धर्म पाल सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वाधान में 17 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को 1965 भारत-पाकिस्तान के युद्ध में शहीद धर्मपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के द्वारा संपन्न हुआ। यह प्रतिमा सरकार द्वारा अष्टधातु से बनवाई गई है। महज 20 वर्ष की आयु में राजपूत रेजीमेंट की 15वीं रेजीमेंट में 4 नवंबर 1961 में सेवा में भर्ती होकर 1962 भारत चीन युद्ध में भाग लिया एवं 1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए भारत मां की रक्षा में 17 मई 1965 में शहीद हो गए। मुख्य अतिथि ने नम आंखों से प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर रीत अर्पित की एवं वीर शहीद को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी, शहीद धर्मपाल सिंह के पुत्र अशोक सिंह ने अपने शहीद पिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं रीत अर्पित की, पूरे परिवार ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई द्वारा प्रोग्राम का आयोजन किया गया ,मुख्य अतिथि ने शहीद परिवार से मिलकर हमेशा उनके साथ देने का वादा किया, राहुल सिंह फौजी सचिव अवध प्रांत ने मंच संचालन कर प्रोग्राम को सफल बनाया, रीत अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही संगठन के जिला अध्यक्ष अवशेष कुमार सिंह फौजी ,कप्तान राजेंद्र सिंह, फौजी सूबेदार महेंद्र पाल सिंह, फौजी ,जितेंद्र बहादुर सिंह फौजी दिनेश सिंह फौजी, पुनीत सिंह श्याम सिंह फौजी ,रणजीत सिंह फौजी, समेत सभी पूर्व सैनिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उपस्थित थाना लोनार की टीम ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर पुष्पांजलि की, शहीद परिवार के अतिरिक्त पड़ोस के कई गांव के युवा बुजुर्ग महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
Hardoi, Hardoi | Jul 18, 2026