थाना रामगाँव क्षेत्र के मेटकहा इलाके मे एक कबाड़ी की दुकान पर ट्रक मे मिली निशुल्क सरकारी विद्यालयों मे बटने वाली किताबों के मामले मे शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता राम हर्ष यादव ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बीएसए पर गंभीर आरोप लगाए हैं बता दे कि इस मामले का डीएम ने संज्ञान लिया था जिसमें 2 लोगों को निलंबित किया है।