हमीरपुर: सिमनौडी गांव में कहासुनी बढ़ने पर पड़ोसी ने प्रधान पुत्र का सिर फोड़ा
सिमनौडी में रजनी बाल्मिकी ग्राम प्रधान है। इसका पुत्र विजय बाल्मिकी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की देखरेख करता है। गुरुवार को देर रात यह पड़ोसी भूपेंद्र वर्मा के साथ बैठा था। किसी बात को लेकर दोनों के मध्य कहासुनी होने लगी। इस पर भूपेंद्र गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर भूपेंद्र ने प्रधान पुत्र के सिर पर लाठी मारकर सिर फोड़ डाला हैं।