हमीरपुर: सुमेरपुर में एल्मिको ने बांटे वृद्धजनों को उपकरण खिले चेहरे, प्रभारी बीडीओ व समाज कल्याण अधिकारी ने दिए उपकरण
वर्ष 2021 में शिविर लगाकर वृद्धों का परीक्षण करके पंजीकरण किया गया था। दो वर्ष बाद एलिम्को कंपनी ने ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में शिविर लगाकर वृद्धजनों को ट्राई साइकिल, छड़ी आदि तमाम उपकरण वितरित किए। एल्मिको के उप प्रबंधक राजदेव ने बताया कि वर्ष 2021 में 257 वृद्धजनों के पंजीकरण हुए थे। शनिवार को आयोजित शिविर में पंजीकृत वृद्धजनो को वितरित किये गये हैं।