खरगापुर: खरगापुर अस्पताल के डॉ. अंकित त्रिपाठी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में ओबीसी महासभा जिला इकाई टीकमगढ़ के द्वारा खरगापुर अस्पताल में पदक डॉक्टर अंकित त्रिपाठी के विरुद्ध कार्यवाही करने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान महेश पाल के द्वारा बताया गया की 8 अक्टूबर 2024 को उसकी दो बहनो की गोरा गांव के तालाब में डूबने के कारण मौत हो गई थी , जिसकी खरगापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।