खरगापुर: चंदपुरा और खरगापुर के बीच सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल रेफर
चंदपुरा और खरगापुर के बीच एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। सलकनपुर गांव निवासी हरदीन नाम का व्यक्ति अपनी बाइक से अपने गांव से कुड़ीला की ओर जा रहा था, रास्ते में चंदपुरा और खरगापुर के बीच अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया।