खरगापुर: देरी गांव में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति घायल, सिर में गंभीर चोट, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
खरगापुर क्षेत्र के देरी गांव में एक व्यक्ति पेड़ से गिरकर घायल हो गया। देरी गांव निवासी शक्ति कुशवाहा के परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने खेत पर था और एक पेड़ पर चढ़कर पेड़ छांट रहा था, इसी दौरान अचानक में पेड़ से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।