खरगापुर: खरगापुर, कुड़ीला और लिधौरा में बैंकों की पुलिस ने की चेकिंग, सुरक्षा मानकों के बारे में किया अवगत
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन मे खरगापुर थाना पुलिस द्वारा खरगापुर के मुख्य बैंकों में,कुड़ीला थाना पुलिस द्वारा कुड़ीला स्थित बैंक व लिधौरा थाना पुलिस द्वारा लिधौरा स्थित स्टेट बैंक और एटीएम में चेकिंग की गई।पुलिस द्वारा बैंक और एटीएम मे तैनात बैंक कर्मचारी व सुरक्षाकर्मियो को आमजन को लेनदेन करते समय सुरक्षा के मानक अपनाने हेतु अवगत कराया गया।