उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक शादी की बारात इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां शाही अंदाज में निकली बारात में दूल्हों को ऐसी माला पहनाई गई, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, दूल्हों के बहनोई ने उन्हें एक करोड़ रुपये के नोटों से बनी करीब 100 फीट लंबी मालाएं पहनाईं। नोटों से सजी इन विशाल मालाओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। शादी का यह अनोखा नजारा अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रहा है।