नैनीताल: नैनीताल में सैलानियों की बड़ी संख्या से शहर की रौनक में निखार आया, दिल्ली एनसीआर में छाए प्रदूषण है मुख्य वजह
नैनीताल में सैलानियों के बड़ी संख्या में पहुंचने से शहर की रौनक में निखार नजर आया। दिल्ली एनसीआर में छाए प्रदूषण के कारण सैलानियों का बड़ी संख्या पहुंचना वजह रही। रविवार को एक दिवसीय भ्रमण पर आने वाले सैलानियों की संख्या अधिक रही, जो शाम को अपने गंतव्य को लौट गए। इस बीच नगर के मुख्य स्थलों में स्थित होटलों के अधिकांश कमरे पैक हो गए।