नैनीताल: भवाली के हरसौली के एक घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, परिवार ने लपटों के बीच भागकर बचाई अपनी जान
भवाली के हरसौली के एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार ने लपटों के बीच भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है आग लगने से घर का सामान और 20 हजार रुपये की नकदी जल गई। घर से धुएं का गुबार निकलता देख आसपास के लोगों ने घरों से बाल्टी और डिब्बों में पानी लेकर आग बुझाई। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर उनके घर में बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।