जनता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में तेज प्रकाश सिंह (आकाश) मेमोरियल स्पोर्ट्स मेला-2026 का भव्य आयोजन
कृषि मंत्री चौधरी श्याम सिंह राणा ने किया खेल मेले का शुभारंभ, हल्का सडोरा विधायक रेनू बाला ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
सरस्वती नगर (यमुनानगर)। जनता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मुस्तफाबाद में संस्थान के अध्यक्ष सरदार दविंदर सिंह के बेटे स्वर्गीय तेज प्रकाश सिंह (आकाश) की स्मृति में दो दिवसीय तेज प्रकाश सिंह (आकाश) मेमोरियल स्पोर्ट्स मेला-2026 का आयोजन किया गया। 28 और 29 नवंबर को आयोजित इस खेल मेले में कबड्डी अंडर-19 बॉयज तथा वॉलीबॉल अंडर-17 एवं अंडर-19 बॉयज के मुकाबले करवाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री चौधरी श्याम सिंह राणा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
वहीं, खेल मेले के समापन अवसर पर साढौरा की विधायक रेनू बाला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाली टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संस्थान के प्रांगण में उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला। विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में जनता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की मैनेजमेंट कमेटी की ओर से सभी मुख्य अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों, खिलाड़ियों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन सरदार दविंदर सिंह, जनरल सेक्रेटरी सरदार इंद्राज सिंह तथा डायरेक्टर ईशानी इशा सहित संस्थान की मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
राष्ट्रीय कदम न्यूज़ | यमुनानगर,
Jagadhri, Yamuna Nagar | Nov 29, 2026