टोंक: फंदे पर झूलकर दी जान, पुलिस की जांच में सामने आई यह बड़ी वजह
Tonk, Tonk | Mar 27, 2026 टोट में कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटा तख्ता में एक अधेड़ व्यक्ति ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल शहर कोतवाली थाना इलाके के छोटा तख़्ता निवासी 55 वर्षीय दिनेश गुप्ता फोटो फ्रेमिंग का कार्य करते थे जो पिछले कई वर्षों से पारिवारिक कलह के चलते मानसिक तनाव में चल रहे थे।