सकलडीहा: 72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में सरकारी गांव के निवासी रविंद्र प्रताप सिंह ने जीता स्वर्ण पदक
जिले के धानापुर विकासखंड अंतर्गत सकरारी गांव निवासी रविंद्र प्रताप सिंह ने 72 वीं सीनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर गांव,जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने सेंट्रल रेलवे बोर्ड की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप वाराणसी संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में आयोजित की गई थी।