गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया समाहरणालय में डीएम ने 200 से अधिक लोगों की समस्याएँ सुनीं, निष्पादन का दिया निर्देश
गया समाहरणालय में सबका सम्मान जीवन आसान के तहत शुक्रवार की दोपहर 3 बजे नागरिक के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन में आसान बनाने के लिए डीएम ने 200 से अधिक आमजनों की समस्याओं को सुना।साथ हीं कई समस्याओं का समाधान किया गया।डीएम ने आधिकारियों को सरकार के दिशा निर्देश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।