भीलवाड़ा: पुर में दोबारा नालों की सफाई, ठेके के बावजूद निगम कर्मचारियों द्वारा की जा रही सफाई
भीलवाड़ा। उपनगर पुर के वार्ड नंबर एक में स्थित नाले की सफाई 5 दिन पूर्व की गई थी लेकिन कचरा बाहर नहीं निकालने के कारण वापस कचरा नाले में मिल गया जिसे आज फिर गुरुवार को वार्ड के जमादार व स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा निगम के ही सफाई कर्मचारियों को लगाकर सफाई करवाई गई लेकिन फिर भी कचरा नाले में ही साइड में कर दिया।