Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
image
image

राजत राणा को हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया हमीरपुर, 18 जुलाई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजत राणा को हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि राजत राणा सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपना सक्रिय योगदान देंगे। नियुक्ति के उपरांत राजत राणा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनहितकारी उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। राजत राणा की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया के क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Dharamshala, Kangra | Jul 18, 2026

MORE NEWS

आकाश इंस्टीट्यूट धर्मशाला ने समानित किए नीट 2026 के उतीर्ण विद्यार्थी, अभिभावक भी हुए गदगद
#dharmshala #neetpreparation #followers #highlights

आकाश इंस्टीट्यूट धर्मशाला ने समानित किए नीट 2026 के उतीर्ण विद्यार्थी, अभिभावक भी हुए गदगद #dharmshala #neetpreparation #followers #highlights

Dharamshala, Kangra | Jul 18, 2026

धर्मशाला: Aakash Institute आज कर रहा अपने नीट एग्जाम उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित, देखें लाइव
#dharmshala #neetpreparation #medical #followers #highlights

धर्मशाला: Aakash Institute आज कर रहा अपने नीट एग्जाम उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित, देखें लाइव #dharmshala #neetpreparation #medical #followers #highlights

Dharamshala, Kangra | Jul 18, 2026

कांगड़ा: इंदौरा की डैंकवा पंचायत की 114 बोरियां सीमेंट हुई पत्थर, विकास कार्यों पर उठे सवाल ।
इंदौरा क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए खरीदी गई करीब 100 से अधिक सीमेंट की बोरियों का सही जगह और समय पर इस्तेमाल न किए जाने के आरोप लगे हैं । जिससे यह सीमेंट की बोरियों पत्थर की तरह सेट हो गई हैं । इस मामले के सामने आने के बाद पंचायत के कार्यों और निर्माण सामग्री के रखरखाव को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं । स्थानीय निवासी प्रशांत भंडराल ने बताया कि पंचायत ने विभिन्न विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए सीमेंट की बोरियां पहले ही खरीद ली थीं । लेकिन निर्धारित समय पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाए । परिणामस्वरूप सीमेंट लंबे समय तक गोदाम में पड़ी रही और नमी लगने के कारण पूरी तरह खराब होकर पत्थर जैसी हो गई हैं । अब यह सीमेंट किसी भी निर्माण कार्य के लिए उपयोग योग्य नहीं बची है ।
#himachalpradesh #kangra #indoura #follower #dckangra #highlights #SukhvinderSinghSukhu

कांगड़ा: इंदौरा की डैंकवा पंचायत की 114 बोरियां सीमेंट हुई पत्थर, विकास कार्यों पर उठे सवाल । इंदौरा क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए खरीदी गई करीब 100 से अधिक सीमेंट की बोरियों का सही जगह और समय पर इस्तेमाल न किए जाने के आरोप लगे हैं । जिससे यह सीमेंट की बोरियों पत्थर की तरह सेट हो गई हैं । इस मामले के सामने आने के बाद पंचायत के कार्यों और निर्माण सामग्री के रखरखाव को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं । स्थानीय निवासी प्रशांत भंडराल ने बताया कि पंचायत ने विभिन्न विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए सीमेंट की बोरियां पहले ही खरीद ली थीं । लेकिन निर्धारित समय पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाए । परिणामस्वरूप सीमेंट लंबे समय तक गोदाम में पड़ी रही और नमी लगने के कारण पूरी तरह खराब होकर पत्थर जैसी हो गई हैं । अब यह सीमेंट किसी भी निर्माण कार्य के लिए उपयोग योग्य नहीं बची है । #himachalpradesh #kangra #indoura #follower #dckangra #highlights #SukhvinderSinghSukhu

Dharamshala, Kangra | Jul 18, 2026