घाघरा: देवाकी बाबा धाम कांवरिया संघ का आठ सदस्यीय जत्था घाघरा से देवघर के लिए रवाना
Ghaghra, Gumla | Aug 18, 2026 देवाकी बाबा धाम कांवरिया संघ के आठ सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को देवघर के लिए रवाना हुआ। संघ के श्रद्धालु गुरुवार को सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल उठाएंगे। इसके बाद कांवर लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे