जमुई: खनन विभाग की टीम ने कोहबरवा मोड़ के पास से अवैध बालू लदे ट्रक किया ज़ब्त, चालक फरार
Jamui, Jamui | Dec 7, 2024 अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन के निर्देश पर खनन विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे छपेमारी के दौरान अवैध बालू लदे ट्रक को जब्त किया गया, जबकि अंधेरा का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया। मामले में खान निरीक्षक मिथुन कुमार द्वारा लक्ष्मीपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।