जमुई: गिद्धौऱ से उत्पाद विभाग की टीम ने 40 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, पूछताछ की जा रही है
Jamui, Jamui | Dec 7, 2024 गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद धारा प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शनिवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे गिद्धौर से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तस्कर के पास से 40 लीटर चुलाई शराब भी बरामद किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी घनश्याम राय के रूप में हुई है।