जमुई: वी-2 मॉल के बेसमेंट में सोए ऑपरेटर के मोबाइल सहित अन्य सामानों की चोरी, चोर की तस्वीर CCTV में कैद
Jamui, Jamui | Dec 7, 2024 गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि वी-2 मॉल के बेसमेंट से मोबाइल , नगद रुपया सहित अन्य सामानों की चोरी करने के बाद चोर की तस्वीर महिसौड़ी मोहल्ला स्थित लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उक्त चोर आमीन गांव का रहने वाला बताया जाता है। जिसकी तालाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे सामने आई है।H