जमुई: जिला प्राधिकार कार्यालय में आगामी लोक अदालत की तैयारी को लेकर सभी थानाध्यक्षों की बैठक हुई, दिए गए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Dec 7, 2024 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सभी थाना के नोडल पदाधिकारी के साथ दोपहर करीब 1:00 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन के द्वारा किया गया। इस दौरान समस्त पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया है।