दादरी: सेक्टर 11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, फायर सर्विस की 3 यूनिट ने आग पर पाया काबू
बुधवार की सुबह करीब 7 बजे थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत मेट्रो हॉस्पिटल सेक्टर-11 नोएडा में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर रवाना हुई, आग भू-तल पर मुख्य भवन से अलग बने फिजियोथेरेपी यूनिट में लगी थी CFO प्रदीप चौबे ने पूरे मामले की जानकारी दी है।