साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर सेक्टर 77 निवासी एक कारोबारी से 78 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने एक महीने तक पीड़ित से 16 बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है