उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा इकाई ने बिहार में अपहरण व हत्या मामले में वांछित आरोपी राजीव यादव को मंगलवार शाम 7 बजे केआरवीएल चावल मिल खेड़ा धर्मपुरा बादलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जनपद बेगूसराय के थाना साहिबपुर कमाल में मुकदमा दर्ज है।