भभुआ: बबुरा पेट्रोल पंप के पास युवक को मारपीट कर किया गया घायल, थाना में दिया गया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Jan 2, 2026 बबुरा पेट्रोल पंप के पास एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। शुक्रवार को 3 बजे भभुआ थाना पर आवेदन देने गया घायल भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी मोती खरवार के पुत्र सूरज कुमार ने बताया कि बीते कल 1 जनवरी गुरुवार को मेरी मां घर पर अकेली थी। गुरुवार की रात्रि करीब 8 बजे हमारे घर के आसपास 10 से 15 की संख्या में लोग घुसकर बदतमीजी किया।