भभुआ: भभुआ यातायात थाना परिसर में दो होमगार्ड जवानों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया
Bhabua, Kaimur | Jan 2, 2026 शुक्रवार को 2:30 बजे भभुआ यातायात थाना परिसर में दो होमगार्ड जवानों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यातायात डीएसपी विजय कुमार गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कुदरा थाना क्षेत्र के पचपोखरी गांव निवासी रामसमुझ तिवारी जबकि दूसरा दुर्गावती के खड़सरा गांव निवासी कांता सिंह सेवानिवृत्ति हुए हैं। जहां दोनों का विदाई समारोह किया गया है।