भभुआ: अखलासपुर कोचिंग सेंटर से साइकिल चोरी मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jan 2, 2026 अखलासपुर कोचिंग सेंटर से साइकिल चोरी मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक चोर को गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार को 2:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी रामावतार सिंह के पुत्र मनीष कुमार बताया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में कोचिंग सेंटर से एक छात्र का साइकिल चोरी हुआ था।