पहली बारिश में डूबा कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट, जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को तालाब पार कर पहुंचना पड़ा
बैतूल में पहली तेज बारिश ने खोली प्रशासनिक तैयारियों की पोल, कलेक्ट्रेट गेट पर भरा तालाब
बैतूल जिला मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुई तेज बारिश ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के कुछ ही देर बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य गेट पर भारी जलभराव हो गया, जिससे पूरा परिसर तालाब जैसा नजर आने लगा।
मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। आवेदकों ने बताया कि कलेक्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर जलभराव होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बारिश का पहला दौर है, और अगर अभी से ये हालात हैं तो आने वाले मानसून में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
लोगों ने प्रशासन से कलेक्ट्रेट परिसर के सामने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
#MadhyaPradesh #RainAlert #MonsoonUpdate #Waterlogging #Administration #PublicIssue #ViralNews #TrendingNow #GroundReport #CitizenVoice
Huzur, Bhopal | Jun 16, 2026