बरहट: पुत्र लाभ व परिवार के स्वास्थ्य कामना के लिए महिलाओं ने सिंह नक्षत्र के दूसरे रविवार का व्रत करने पहुंची पतनेश्वर घाट
Barhat, Jamui | Aug 25, 2024 पुत्र लाभ व परिवार के स्वास्थ्य कामना के लिए हजारों महिलाओं ने सिंह नक्षत्र के दूसरे रविवार का व्रत करने के लिए क्यूल नदी स्थित पतनेश्वर घाट पहुंची। जहां नदी में डुबकी लगाकर नियम निष्ठा के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान कई महिलाएं नदी घाट पर धूप दान तो कई महिलाओं ने सिंदूर की श्रृंगारी कर पूजा-अर्चना की। साथ ही नदी घाट पर ही फल-फूल का भोग लगाकर व्रत किया।