बिसंडा में STF का बड़ा एक्शन, 60 लाख का 3000 लीटर कोडीन सिरप पकड़ा, 4 तस्कर हिरासत में*
बांदा। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ यूपी STF और थाना बिसंडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस को कोडीन सिरप के अवैध परिवहन की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना पर आज दिनांक 03.09.2026 को STF ने थाना बिसंडा से संपर्क कर एक डीसीएम गाड़ी को ट्रेस कर रोका। तलाशी में डीसीएम में 100 ml की *30,000 बोतलें (250 पेटी) यानी करीब 3000 लीटर* कोडीन सिरप बरामद हुआ।
डीसीएम को एस्कॉर्ट कर रही एक कार को भी पकड़ा गया है, जिसमें तीन लोग सवार थे। डीसीएम ड्राइवर समेत कुल 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
*बरामदगी -*
- 250 पेटी (30,000 बोतल) कोडीन सिरप, कीमत लगभग *60 लाख 45 हजार रुपये*
- 1 डीसीएम वाहन
- 1 चार पहिया वाहन (एस्कॉर्ट कार)
*हिरासत में लिए गए अभियुक्त -*
1. धीरेंद्र पुत्र भगवत प्रसाद, निवासी नहर पुरवा थाना बिसंडा बांदा
2. प्रवीण उर्फ लकी पुत्र स्व. दयाराम, निवासी लखन कॉलोनी अतर्रा बांदा
3. रोहित पुत्र कालू राम, निवासी रामलीला मैदान अतर्रा बांदा
4. शेखर पुत्र राजकुमार, निवासी भैना थाना बहादुरगढ़ हापुड़
पूछताछ और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस संबंध में CO बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने वीडियो बाइट दी है।
Atarra, Banda | Sep 3, 2026