बांदा AHTU को बड़ी सफलता, महिला को 1.38 लाख में बेचकर जबरन शादी कराने वाला बिचौलिया गिरफ्तार*
*बांदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चल रहे मानव तस्करी विरोधी अभियान में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को बड़ी कामयाबी मिली है। महिला को बेचकर हरियाणा में जबरन दूसरी शादी कराने वाले नेटवर्क के मध्यस्थकर्ता को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 3 आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
पूरा मामला जनपद चित्रकूट की एक पीड़िता का है। पीड़िता ने 22.11.2025 को थाना AHTU बांदा में तहरीर दी थी कि उसकी मां मुन्नी और भाई जयनारायण ने उसे बांदा लाकर हरियाणा के कृष्ण कुमार को 1,38,000 रुपये में बेच दिया और जबरन शादी करा दी, जबकि वह पहले से शादीशुदा है।
तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिचौलिया *प्रेमचन्दर पुत्र लल्लू निवासी सोनहुली थाना बबेरू* को गिरफ्तार किया।
*पूर्व में गिरफ्तार 3 आरोपी -*
1. जगनारायण उर्फ जयनारायण - पीड़िता का भाई
2. कृष्ण कुमार पुत्र शिवराम - निवासी पलवल, हरियाणा (खरीदने वाला)
3. बलराम पुत्र राजेन्द्र - निवासी पलवल, हरियाणा
पुलिस मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
*गिरफ्तारी टीम -*
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार व टीम AHTU बांदा
Atarra, Banda | Sep 18, 2026