फूलपुर: खेतों के ऊपर झूल रहा हाइटेंशन तार, हादसे का बना खतरा
आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई थाना क्षेत्र के बलईपुर फीडर क्षेत्र के लग्गूपुर गांव में खेतों के ऊपर झूल रहा हाईटेंशन विद्युत तार किसानों के लिए खतरा बना हुआ है तार काफी नीचे होने से किसान जान जोखिम में डालकर खेती-किसानी करने को मजबूर हैं ग्रामीणों के अनुसार बुआई, निराई-गुड़ाई और सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने का डर बना रहता है ।