उमरेठ: मुजावर जोयादेही में महिलाओं से 20 लाख के समूह लोन की धोखाधड़ी, आदिवासी संगठन ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
उमरेठ में आदिवासी संगठन ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। मुजावर के जोयादेही में आदिवासी महिलाओं के समूह लोन के बीस लाख रुपए लेकर फरार होने वाली महिला पर कार्रवाई की मांग की गई। शुक्रवार को पांच बजे जुलूस के बाद ज्ञापन सौंपा गया।पीले गमछे में बडी संख्या में लोग रैली में आए। धोखाधड़ी करने वाली आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।