राघोपुर: सुपौल में शराब माफियाओं का दुस्साहस, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात शराब माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद दिखे कि छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। इस हमले में करजाइन थाना अध्यक्ष मनीष कुमार समेत कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव की बताई जा रही है, जहां पुलिस टीम शराब तस्करी के एक फरार आरोपी को पकड़ने पहुंची थी।