बालाघाट: भांजे की खुशियों के लिए निकले मामा-मामी की सड़क हादसे में मौत, भांजा गंभीर घायल
रामपायली थाना क्षेत्र अंतर्गत साकडी और सेलवटपार के बीच रविवार, 24 मई की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भांजे के लिए कपड़े खरीदने निकले मामा-मामी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार 12 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान ग्राम साकडी निवासी धनीराम पिता भगत गाडेकर उम्र 41 वर्ष तथा