सिरोही: फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में सिरोही जिला परिषद ने की बड़ी कार्रवाई, 8 कर्मियों को किया निलंबित
Sirohi, Sirohi | Apr 10, 2026 सिरोही जिले में फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में जिला परिषद ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 8 कार्मिकों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई जिला कलक्टर के पत्र के अनुसरण में उप निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर की गई है।