टेहरोली: छपार में मारपीट और कथित उत्पीड़न से परेशान पिता ने की आत्महत्या, बेटी न्याय की मांग कर रही है
चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छपार निवासी एक परिवार ने कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और लगातार मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि कथित उत्पीड़न से परेशान होकर 55 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मामले में मृतक की पुत्री प्रज्ञा राजपूत ने थाना चिरगांव में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।