हथुआ: मीरगंज पुलिस की कार्रवाई: हथुआ प्रखंड के एकडंगा गांव से शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत मीरगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के एकड़ंगा के पास छापेमारी कर एक बाइक पर सवार दो शराब तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से नौ बोतल शराब बरामद हुई है।