वाराणसी में बारिश के बीच भरभराकर गिरी मठ की दीवार, चंद कदम दूर खड़ा युवक बाल-बाल बचा
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित सुभाष नगर कॉलोनी में बारिश के बीच एक मठ की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के समय दीवार से चंद कदम की दूरी पर मौजूद एक युवक बाल-बाल बच गया। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि मठ से जुड़ा विवाद होने के कारण दीवार का निर्माण नहीं हो पाया था। घटना के बाद आसपास के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
#Varanasi #VaranasiNews #Banaras #Sigra #SubhashNagar #CCTVVideo #WallCollapse #VaranasiRain #RainAlert #ViralVideo #BreakingNews #UPNews #LiveVNS