नवाबगंज: हेतमापुर में बाढ़-कटान से हाहाकार, गांव के अस्तित्व पर संकट! डीएम ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन
बाराबंकी की रामनगर तहसील क्षेत्र के हेतमापुर गांव में बाढ़ और भीषण कटान से हालात बेहद भयावह हो गए हैं। नदी की तेज धारा में लगातार मकान समा रहे हैं। ड्रोन विजुअल में तबाही की तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं।हालात को देखते हुए बाराबंकी डीएम ईशान प्रताप सिंह ने बड़ा ऐलान किया है।