हुसैनाबाद: छठ महापर्व को लेकर हुसैनाबाद में तैयारियां तेज, आकर्षक पेंटिंग से निखर उठा छठ पोखरा
हुसैनाबाद : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर हुसैनाबाद नगर पंचायत की तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए छठ पोखरा सहित विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छता अभियान के तहत छठ पोखरा की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग कराई गई है, जिससे घाट की सुंदरता में चार चांद लग