बटियागढ़: दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने बटियागढ़ क्षेत्र का किया दौरा, जल संकट ग्रस्त क्षेत्रों का लिया जायजा
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर आज बटियागढ़ ब्लॉक के दौरे पर पँहुचे, बटियागढ़ ब्लाक के करीब दर्जन भर गांव को चिन्हित कर कलेक्टर ने जलसंकट से प्रभावित गांवों का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया आज गुरुवार सुबह 9 बजे कलेक्टर ने बटियागढ़ पंहुचकर ग्रामीणजनों,जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जिसमे दो जगहों पर जलसंकट की बात सामने आई,जिसके समाधान के निर्देश दिए गए