गुण्डरदेही: अर्जुन्दा–आमटी सड़क के लिए ₹25.83 करोड़ की मंजूरी, श्रेय लेने को लेकर कांग्रेस-भाजपा में घमासान
अर्जुन्दा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। अर्जुन्दा से आमटी तक करीब 13 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए राज्य सरकार ने ₹25.83 करोड़ की राशि मंजूर की है। सड़क बनने से आसपास के गांवों के ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। मंजूरी के बाद अब इसका श्रेय लेने को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। कांग्रेस इसे विधायक कुँवर सिंह निषाद के प्रयास और अर्जुन्दा में किए गए चक्काजाम का परिणाम बता रही है, जबकि भाजपा का दावा है कि सड़क की स्वीकृति के लिए उन्होंने पहले ही आवेदन देकर अरुण साव से मांग की थी