खूंटपानी: भोया में त्रि-दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, विधायक दशरथ गागराई ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत भोया में गांधी जयंती के अवसर पर नव युवक संघ की ओर से आयोजित त्रि-दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ. प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन किया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए. कार्यक्रम से पूर्व विधायक ने राष