घाघरा: सरना एडपा हापामुनि गांव में सरना प्रार्थना सभा का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं IRS अधिकारी
Ghaghra, Gumla | Nov 5, 2026 सरना एडपा हापामुनि गांव में सरना प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम शुरुआत में धर्मगुरु चितरंजन उरांव के अगुवाई में 79 धर्म बहनों को उपवास तुड़वाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई आर एस अधिकारी निशा उरांव ,विशिष्ट अतिथि सुनील उरांव, मुखिया विनीता कुमारी, उप मुखिया अजीत पाठक, पूर्व मुखिया आदित्य भगत उपस्थित हुए।